Inverter AC Market Share: इन्वर्टर एसी की बाजार हिस्सेदारी बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 77 प्रतिशत हुई- बिजली मंत्रालय
घरों में इस्तेमाल के लिए इन्वर्टर रूम एयर कंडीशनर (आरएसी) की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है. बिजली मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 तक इन्वर्टर आधारित रूम एसी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 77 प्रतिशत हो गई है.
नयी दिल्ली, 10 मई: घरों में इस्तेमाल के लिए इन्वर्टर रूम एयर कंडीशनर (आरएसी) की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है. बिजली मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 तक इन्वर्टर आधारित रूम एसी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 77 प्रतिशत हो गई है. यह भी पढ़ें: Share Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 179 अंक चढ़ा, निफ्टी 49 अंक मजबूत
मंत्रालय ने बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 में इन्वर्टर एसी की बाजार हिस्सेदारी सिर्फ एक प्रतिशत थी. बयान में कहा गया है, “वित्त वर्ष 2015-16 से 2022-23 तक आठ वर्षों में अधिक दक्ष गति में बदलाव वाले (इन्वर्टर) आरएसी की बाजार हिस्सेदारी एक प्रतिशत से बढ़कर 77 प्रतिशत हो गई है, वहीं निश्चित गति वाले आरएसी की हिस्सेदारी 99 से घटकर 23 प्रतिशत रह गई है.’’
आरएसी का कुल बाजार 2015 के 47 लाख इकाई से बढ़कर 2020-21 में 66 लाख इकाई हो गया.
मंत्रालय ने सरकार की नीतियों की वजह से ऊर्जा दक्ष एसी की मांग बढ़ी है. बिजली मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के आंकड़ों के अनुसार, स्पिलिट एसी के मामले में एक स्टार के लिए ऊर्जा दक्षता में 43 प्रतिशत सुधार हुआ है. वहीं पांच स्टार वाले एसी के लिए यह 61 प्रतिशत है. वहीं दूसरी ओर विंडो एसी के मामले में एक स्टार के लिए कुल ऊर्जा दक्षता में सुधार 17 प्रतिशत है. पांच स्टार के लिए यह 13 प्रतिशत है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

