Sex Racket in Mathura: मथुरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 लड़कियां गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में पुलिस ने बुधवार की दोपहर छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार युवतियों एवं पांच युवकों को गिरफ्तार किया।
मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में पुलिस ने बुधवार की दोपहर छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार युवतियों एवं पांच युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ‘‘कोसीकलां कस्बे में राजमार्ग पर स्थित एक होटल पर लंबे समय से देह-व्यापार की जानकारी मिल रही थी. बुधवार को कुछ युवकों एवं आगरा, मथुरा और हाथरस से लाई गई युवतियों के मौजूद होने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई और इन लोगों को पकड़ा गया लेकिन देह-व्यापार के अड्डे का संचालक मौके से फरार हो गया."
छाता क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जगदीश कालीरमन ने बताया, "पकड़े गए युवक-युवतियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि युवतियों से पूछताछ कर इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।"
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

