देश की खबरें | अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त: दिल्ली पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 फरवरी मणिपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मणिपुर निवासी मित्रलाल खातीवाड़ा उर्फ मनोज (45), कृष्णा न्योपनी (21) और आकाश कार्की (25) को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।
विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित कौशिक ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ इकाई मणिपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अंतरराज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह पर नजर रख रही थी।
कौशिक ने कहा कि यह गिरोह म्यांमा से मणिपुर के रास्ते भारत में हेरोइन की तस्करी करने और फिर इसे विभिन्न राज्यों में आपूर्ति करने में सक्रिय रूप से शामिल था।
उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को मित्रलाल और आकाश के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि मित्रलाल और आकाश दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में हेरोइन की खेप पहुंचाने की योजना बना रहे थे।
उन्होंने बताया कि दोनों अपने साथी कृष्णा के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचे और जैसे ही मुखबिर ने उनकी पहचान की, पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
अधिकारी ने बताया कि गहन तलाशी के दौरान उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

