एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यमुना किनारे किया योग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी के किनारे योगाभ्यास किया।

देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यमुना किनारे किया योग

नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी के किनारे योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी कपिल मिश्रा भी मौजूद थे।

कार्यक्रम स्थल के चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जनता को यह दिखाने के लिए इस स्थान का चयन किया कि यमुना नदी की सफाई का कार्य जारी है।

उन्होंने कहा, “यमुना नदी हमारे विश्वास का प्रतीक है लेकिन पिछली सरकारों ने इसकी उपेक्षा की। उन्होंने इसे साफ करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। हमारी सरकार को सत्ता में आए चार महीने हुए हैं और हमने सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि 'क्रूज' कहां चलेगी? मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि 'क्रूज' इसी नदी पर चलेगी, जहां आज छात्र नौकाओं पर योग कर रहे थे।”

मुख्यमंत्री ने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने योग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़ दिया और इसीलिए कभी इस अवसर का जश्न नहीं मनाया।

गुप्ता ने कहा, “अगर वे योग को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ते हैं तो हम क्या कर सकते हैं? कल को हो सकता है कि वे खाने के साथ प्रधानमंत्री को जोड़ दें और खाना भी छोड़ दें। दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी भी छोड़ दी।”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सरकार ने कुल 11 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें मंत्रियों, विधायकों और भाजपा के सांसदों ने भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).