देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्रालयों और निजी कंपनियों ने योगाभ्यास सत्र आयोजित किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, उनकी उपक्रम कंपनियों और निजी कंपनियों ने बुधवार को योग सत्र आयोजित किए।
नयी दिल्ली, 21 जून नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, उनकी उपक्रम कंपनियों और निजी कंपनियों ने बुधवार को योग सत्र आयोजित किए।
केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, “योग सिर्फ व्यायाम ही नहीं, बल्कि शरीर और मस्तिष्क को एकाग्र रखने का एक जरिया है। अगर शरीर स्वस्थ है, तो जीवन में कुछ भी संभव है।”
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने ट्वीट कर बताया कि उसके सभी संयंत्रों और इकाइयों में योग सत्र आयोजित किए गए।
आरआईएनएल के कर्मचारियों और कार्यकारियों ने विशाखापत्तनम में कंपनी के इस्पात संयंत्र में योग सत्र का आयोजन किया।
जेएसपीएल के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने रायगढ़ में अपनी कंपनी के संयंत्र में एक योग सत्र में भाग लेते हुए कहा: “योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की यात्रा है। योग ने मेरे जीवन पर प्रभाव डाला है।.. ”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक योग सत्र में भाग लेते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)