एजेंसी न्यूज

टीम इंडिया के हेड कोच Rahul Dravid ने दिया बड़ा बयान कहा- कप्तानी को लेकर अंदरूनी बातचीत मीडिया के जानने के लिए नहीं है

दस दिन पहले कोहली ने जब रवानगी से पहले इस मसले पर बात की थी तो बड़ा विवाद पैदा हो गया था. उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के इस दावे को सरेआम खारिज किया कि उन्हें टी20 टीम की कप्तानी जारी रखने के लिये कहा गया था.

टीम इंडिया के हेड कोच Rahul Dravid ने दिया बड़ा बयान कहा- कप्तानी को लेकर अंदरूनी बातचीत मीडिया के जानने के लिए नहीं है

सेंचुरियन: भारत (India) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी को लेकर चयनकर्ताओं से हुई किसी तरह की बातचीत का ब्यौरा देने से शनिवार को यह कहकर इनकार कर दिया कि यह मीडिया के जानने के लिये नहीं है. आम तौर पर किसी श्रृंखला के शुरूआती टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान मीडिया से रूबरू होते हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट से पहले द्रविड़ प्रेस कांफ्रेंस में आये. IND vs SA 1st Test: कल से शुरू होगा टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट, देखें हेड टू हेड आंकड़े

कोहली ने टी20 प्रारूप में कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और बाद में वनडे टीम की कप्तानी भी रोहित शर्मा को सौंप दी गई. द्रविड़ ने कहा ,‘‘ यह चयनकर्ताओं का काम है और उनसे मेरी क्या बातचीत हुई या नहीं हुई, मैं उसके बारे में कुछ नहीं बोलूंगा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘यह उसका समय और स्थान नहीं है. वैसे भी मेरी जोभी बातचीत हुई है वह मीडिया तक तो नहीं आने वाली. मैं किसी को नहीं बताऊंगा कि क्या बात हुई है.’’

दस दिन पहले कोहली ने जब रवानगी से पहले इस मसले पर बात की थी तो बड़ा विवाद पैदा हो गया था. उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के इस दावे को सरेआम खारिज किया कि उन्हें टी20 टीम की कप्तानी जारी रखने के लिये कहा गया था.

कोहली ने कहा था कि बीसीसीआई में उनसे किसी ने टी20 कप्तान बने रहने के लिये नहीं कहा था.

भारत के पूर्व कप्तान द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर कोहली के जुनून की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि वह इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

उन्होंने कहा ,‘‘ विराट ने एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में बड़ी भूमिका निभाई है. वह उन खिलाड़ियों में से है जिन्हें टेस्ट क्रिकेट से प्रेम है और जो अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘उम्मीद है कि वह शानदार प्रदर्शन करेगा जिससे टीम को भी फायदा होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).