एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में दो स्थानों पर रुक-रुककर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में दो स्थानों पर रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं हुईं और इस दौरान किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में दो स्थानों पर रुक-रुककर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

इम्फाल, पांच जुलाई मणिपुर में दो स्थानों पर रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं हुईं और इस दौरान किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी की पहली घटना मंगलवार रात सात बजे से आठ बजे तक खोइजुमतंबी में दो समुदायों के बीच हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों समुदायों के बीच गोलीबारी कुछ देर बाद रुक गई और इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना ईस्ट फेलेंग में रिज लाइन के पास बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान भी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच झड़पों में करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पहली बार हिंसा तीन मई को तब भड़की, जब मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ आयोजित किया गया था।

मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नगा और कुकी आबादी का हिस्सा 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).