देश की खबरें | पवई साइकिल ट्रैक निर्माण पर अंतरिम रोक, महाराष्ट्र सरकार से जवाब तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉम्बे उच्च न्यायालय ने शहर की पवई झील के इर्द-गिर्द साइकिल ट्रैक के निर्माण को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से सोमवार को जवाब तलब किया तथा ट्रैक के निर्माण पर अंतरिम रोक लगा दी।

मुंबई, एक नवंबर बॉम्बे उच्च न्यायालय ने शहर की पवई झील के इर्द-गिर्द साइकिल ट्रैक के निर्माण को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से सोमवार को जवाब तलब किया तथा ट्रैक के निर्माण पर अंतरिम रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति एसजे कथावाला की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने आईआईटी, बम्बई के पीएचडी छात्रों- ओमकार सुपेकर और अभिषेक त्रिपाठी- की ओर से दायर जनहित याचिका पर जवाबी हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया और साइकिल ट्रैक के निर्माण कार्य पर 18 नवम्बर तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी।

याचिकाकर्ताओं ने तब तक इस परियोजना पर रोक लगाने की मांग की है, जब तक बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) और राज्य सरकार यह स्थापित नहीं करते कि यह आर्द्रभूमि (संरक्षण एवं प्रबंधन) नियमावली सहित किसी पर्यावरण कानून का उल्लंघन नहीं है।

याचिकाकर्ताओं ने कई पर्यावरण विशेषज्ञों के मंतव्यों का उल्लेख करते हुए कहा है कि पवई झील आर्द्रभूमि है और इसका संरक्षण किया जाना चाहिए।

बीएमसी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आस्पी चिनॉय ने सोमवार को अवकाशकालीन पीठ को बताया कि यह परियोजना किसी नियम का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पवई झील एक मानव निर्मित जल निकाय है, न कि एक निर्दिष्ट आर्द्रभूमि।

राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ज्योति चव्हाण ने पवई झील की स्थिति पर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट करने के लिए एक हलफनामा दायर करने का समय मांगा।

चव्हाण ने कहा कि अदालत ने तब निर्देश दिया था कि 18 नवंबर तक साइकिल ट्रैक के निर्माण कार्य रोक दिए जाएं।

दीपावली की छुट्टियों के उपरांत 15 नवंबर को जब उच्च न्यायालय में नियमित सुनवाई शुरू होगी तो इस जनहित याचिका पर नियमित पीठ सुनवाई कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\