जरुरी जानकारी | इंटरग्लोब एविएशन 1,666 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग को चुनौती देगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने बुधवार को कहा कि वह 1,666 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग को चुनौती देगी।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने बुधवार को कहा कि वह 1,666 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग को चुनौती देगी।

आयकर आयुक्त (अपील) ने आकलन वर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए कर मांग से संबंधित आदेश पारित किये हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘आकलन अधिकारी ने आकलन वर्ष 2016-17 के लिये 739.68 करोड़ रुपये और आकलन वर्ष 2017-18 के लिये 927.03 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके खिलाफ कंपनी ने आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील की थी।

इसमें ब्याज और जुर्माना शामिल नहीं है। आयकर आयुक्त (अपील) ने उक्त आदेश दिये हैं।

दी गयी सूचना के अनुसार विमान और इंजन के अधिग्रहण के साथ विनिर्माताओं से कंपनी को प्राप्त कुछ प्रोत्साहनों पर कर के प्रावधान के कारण कर योग्य आय में संशोधन और कुछ खर्चों को अस्वीकार किया गया। यह सब व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर और मामले को गुण-दोष के आधार पर तय किये बिना किया गया है।

कंपनी उचित कानूनी कदम उठाते हुए इस निर्णय को चुनौती देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी