निर्यातकों के लिये ब्याज सहायता योजना का हो सकता है विस्तार
इस योजना के तहत निर्यातकों को कुछ खास वस्तुओं के लिए ऋण पर 3-5 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इस योजना की घोषणा अप्रैल 2015 में पांच वर्षों के लिए की गई थी।
नयी दिल्ली, एक मई कोविड-19 महामारी से प्रभावित निर्यात क्षेत्र को राहत देने के लिए सरकार 31 मार्च को खत्म हो रही ब्याज सहायता योजना को जल्द ही आगे बढ़ा सकती है।
इस योजना के तहत निर्यातकों को कुछ खास वस्तुओं के लिए ऋण पर 3-5 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इस योजना की घोषणा अप्रैल 2015 में पांच वर्षों के लिए की गई थी।
फिक्की द्वारा आयोजित एक वेबवार्ता में विदेश व्यापार महानिदेशक अमित यादव ने कहा, ‘‘आने वाले हफ्तों में, आप ब्याज भरपाई योजना को बढ़ाने के बारे में एक अच्छी खबर सुनेंगे।’’
फिक्की ने एक बयान में यादव के हवाले से कहा, ‘‘हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि निर्यात वापस पटरी पर आ जाए। मार्च के निर्यात के आंकडे इसका संकेतक हो सकते हैं, वर्तमान संकट के असर को मार्च के निर्यात आंकड़ों में देखा जा सकता है और अप्रैल में भी यही होगा।’’
उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में हितधारकों के साथ लगातार बातचीत कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

