जरुरी जानकारी | सितंबर तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ती ब्याज दरों के बीच वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

नयी दिल्ली, 30 जून सरकार ने उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ती ब्याज दरों के बीच वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पीपीएफ और एनएससी पर जुलाई-सितंबर, 2022 की तिमाही में क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर मिलती रहेगी। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही से ही लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी। लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें तिमाही आधार पर अधिसूचित की जाती हैं।

एक वर्षीय सावधि जमा योजना के तहत दूसरी तिमाही में 5.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता रहेगा। वहीं बचत जमा पर ब्याज दर चार प्रतिशत सालाना पर बनी रहेगी।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित पांच वर्षीय बचत योजना पर 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता रहेगा। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

एक से पांच साल की सावधि जमा पर 5.5-6.7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इसका भुगतान तिमाही आधार पर किया जाएगा। वहीं पांच साल की आवर्ती जमा पर ब्याज दर 5.8 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन