देश की खबरें | लाल किले पर हिंसा के लिए खुफिया विफलता जिम्मेदारः अधीर रंजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लाल किले और अन्य इलाकों में भड़की हिंसा के लिए दिल्ली पुलिस की खुफिया विफलता जिम्मेदार है।

कोलकाता, 28, जनवरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लाल किले और अन्य इलाकों में भड़की हिंसा के लिए दिल्ली पुलिस की खुफिया विफलता जिम्मेदार है।

रंजन ने केंद्र सरकार की मंशा पर संदेह जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने शायद हिंसा टालने के लिए बहुत कुछ नहीं किया, क्योंकि वह स्थिति का फायदा उठाना चाहती थी।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालनी थी लेकिन इस परेड के दौरान हिंसा हो गई तथा उनकी कई स्थानों पर पुलिस से झड़प हुई।

कई प्रदर्शनकारी लाल किले पहुंच गए और वहां के गुंबदों और किले की प्राचीर पर ध्वज स्तंभ पर झंडे लगा दिए जहां पर स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौधरी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर परेड के लिए रास्ते बताए थे।

उन्होंने कहा, " लेकिन कुछ किसानों ने अलग रास्ता ले लिया और उनमें से कुछ लाल किले में घुस गए। यह निश्चित रूप से दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की खुफिया विफलता है। "

चौधरी ने भाजपा पर आरोप लगाया गया कि उसके खिलाफ उठाए जाने वाले हर मुद्दे को वह "राष्ट्र विरोधी, पाकिस्तानी या खालिस्तानी" बताती है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, " मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर इसे (26 जनवरी की घटना को) होने दिया ताकि वह स्थिति का फायदा उठा सके।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\