जरुरी जानकारी | जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में भारतीय एयरटेल को 759 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरंसचार ऑपरेटर भारती एयरटेल को वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 759 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ।
नयी दिल्ली, 17 मई दूरंसचार ऑपरेटर भारती एयरटेल को वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 759 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ।
पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 5,237 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
कंपनी ने सोमवार को बताया कि बीती तिमाही में उसका एकीकृत राजस्व 11.9 प्रतिशत बढ़कर 25,747 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले वित्तीय वर्ष (2019-20) की इसी तिमाही में 23,019 करोड़ रुपए था।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारती एयरटेल को 15,084 करोड़ रुपए का घाटा हुआ जो 2019-20 में 32,183 करोड़ रुपए था।
बीते वित्तीय वर्ष में भारती एयरटेल का वार्षिक राजस्व एक लाख करोड़ रुपए (1,00,616 करोड़ रुपए) के पार चला गया। 2019-20 में यह 84,676 करोड़ रुपए था।
जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी के वैश्विक स्तर पर ग्राहकों की संख्या करीब 47 करोड़ थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

