देश की खबरें | आठ माह की समुद्री यात्रा के बाद ‘आईएनएसवी तारिणी’ पोत 29 मई को स्वदेश लौटेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आठ माह तक चार महाद्वीपों की चुनौतीपूर्ण समुद्री यात्रा करने के बाद दो महिला अधिकारियों को लेकर, भारतीय नौसेना का पोत आईएनएसवी तारिणी 29 मई को स्वदेश लौटेगा।

नयी दिल्ली, 28 मई आठ माह तक चार महाद्वीपों की चुनौतीपूर्ण समुद्री यात्रा करने के बाद दो महिला अधिकारियों को लेकर, भारतीय नौसेना का पोत आईएनएसवी तारिणी 29 मई को स्वदेश लौटेगा।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पिछले साल दो अक्टूबर को गोवा के नौसेना महासागर नौकायन नोड से भारतीय नौसेना के नौकायन पोत (आईएनएसवी) तारिणी को हरी झंडी दिखाई थी।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि तारिणी के ध्वजारोहण समारोह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर करेंगे, जो औपचारिक रूप से वैश्विक जलयात्रा के समापन का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस दुर्लभ सफर को पूरा करते हुए लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के 29 मई को गोवा के तटों पर पहुंचेंगी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आठ महीनों की अवधि में नौसेना की जोड़ी (जिसे दिलरू के नाम से जाना जाता है) ने चार महाद्वीपों, तीन महासागरों और तीन ग्रेट केप में 25,400 नॉटिकल मील (लगभग 50,000 किमी) की दूरी तय की, जिसमें मौसम की प्रतिकूल स्थिति और चुनौतीपूर्ण समुद्री लहरों का सामना करते हुए पूरी तरह से पाल और पवन ऊर्जा की मदद ली गई।’’

नौसेना ने कहा कि वह तारिणी के नाविका सागर परिक्रमा-द्वितीय के विजयी दल का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह अभियान भारत के समुद्री प्रयासों का प्रतीक है, जो वैश्विक तौर पर समुद्री गतिविधियों में राष्ट्र की प्रमुखता और उत्कृष्टता के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और नारी शक्ति ‘साहसी दिल असीम समुद्र’ के आदर्श वाक्य को दर्शाता है।’’

उभरते भारत के गौरवशाली ध्वजवाहक के रूप में, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना ने फ्रेमेंटल (ऑस्ट्रेलिया), लिटलटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टेनली (फॉकलैंड द्वीप) और केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) के बंदरगाहों पर रुककर अपनी आगे की जलयात्रा की।

अधिकारियों ने कई कूटनीतिक और आउटरीच कार्यक्रमों में भाग लिया, दुनिया भर के विभिन्न सांसदों, भारतीय प्रवासियों, स्कूली बच्चों, नौसेना के कैडेटों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ बातचीत की।

तारिणी पोत, हाल में वैश्विक परिक्रमा के अपने अंतिम चरण में उत्तरी गोलार्ध को पार करने के बाद स्वदेश लौट रहा है। कुछ दिन पहले एडमिरल त्रिपाठी ने इसके चालक दल के सदस्यों से बातचीत की और उनके अनुकरणीय कौशल और टीम भावना की सराहना की।

लगभग आठ महीने की इस यात्रा के दौरान, तारिणी ने बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों का सामना करते हुए ‘केप ऑफ गुड होप’ को सफलतापूर्वक पार किया।

नौसेना ने कहा कि राष्ट्र नाविका सागर परिक्रमा-द्वितीय के बहादुर चालक दल के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह अभियान भारत के समुद्री इतिहास में एक निर्णायक अध्याय रहा है।

बयान में कहा गया, ‘‘चालक दल ने वैश्विक मंच पर समुद्री कौशल का प्रदर्शन करते हुए अन्वेषण की भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया। यह भारत की समुद्री विरासत के लिए सशक्तिकरण, नवाचार और प्रतिबद्धता की यात्रा रही है, जो एक उज्जवल और सशक्त भविष्य के लिए नए रास्ते तैयार कर रही है। यह दुनिया के महासागरों के विशाल विस्तार में पेशेवर रुख और जिम्मेदारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की भारतीय नौसेना के संकल्प की पुष्टि करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट