Maharashtra: महाराष्ट्र में ढेलेदार त्वचा रोग को फैलने से रोकने के लिए पशुओं का टीकाकरण तेज करने का निर्देश
महाराष्ट्र के पशुपालन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को ढेलेदार त्वचा रोग को फैलने से रोकने के लिए पशुओं का टीकाकरण तेज करने का निर्देश दिया है.
पुणे, 13 सितंबर : महाराष्ट्र के पशुपालन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को ढेलेदार त्वचा रोग को फैलने से रोकने के लिए पशुओं का टीकाकरण तेज करने का निर्देश दिया है. विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस रोग के कारण राज्य में अब तक 43 मवेशियों की मौत हो चुकी है.
विज्ञप्ति के अनुसार, संक्रमित क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 1,755 गांवों में कुल 5,51,120 पशुओं का टीकाकरण किया गया है. पशुपालन विभाग के आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में यह रोग तेजी से फैल रहा है और बड़े पैमाने पर जन जागरूकता पैदा करने की जरूरत है. विज्ञप्ति में कहा गया है, “महाराष्ट्र में ढेलेदार त्वचा रोग मृत्यु दर पर लगाम लगाने के लिए प्रभावित क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में गायों के टीकाकरण के लिए टीके की 10 लाख खुराक प्राप्त हुई हैं.” यह भी पढ़ें : UP: छात्रा ने 6 साथियों की तरफ से दुष्कर्म की धमकी मिलने पर जहर खाया
पशुपालन विभाग ने विज्ञप्ति में कहा, “टीकाकरण तेज करने और रोग को नियंत्रित करने को लेकर के निर्देश दिए गए हैं.”
विभाग ने यह भी कहा कि रोग पर अंकुश लगाने में उपयोगी टीकों और दवाओं की खरीद के लिए प्रत्येक जिले के लिए जिला योजना समिति से एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

