जरुरी जानकारी | महामारी में नौकरी गंवाने वालों की मदद के लिए संस्थाओं ने की 65 लाख डॉलर के कोष से शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के दौरान लाखों लोग बेरोजगार हो गए और कई सूक्ष्म इकाइयों के सामने अस्तित्व का संकट का खड़ा हो गया। ऐसे लोगों और इकाइयों की मदद के लिए निवेशकों और सहायता संस्थाओं के एक समूह ने मंगलवार को 65 लाख डॉलर के कोष की घोषणा की।

मुंबई, 27 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के दौरान लाखों लोग बेरोजगार हो गए और कई सूक्ष्म इकाइयों के सामने अस्तित्व का संकट का खड़ा हो गया। ऐसे लोगों और इकाइयों की मदद के लिए निवेशकों और सहायता संस्थाओं के एक समूह ने मंगलवार को 65 लाख डॉलर के कोष की घोषणा की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस कोष से महामारी से सीधे प्रभावित योग्य लोगों एवं सूक्ष्म इकाइयों को दान, वापस करने करने वाला अनुदान और ऋण के रूप में मदद दी जाएगी। इसमें भी युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़े | गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन.

समाहित-कलेक्टिव गुड फाउंडेशन (सीजीएफ), अंतरराष्ट्रीय विकास की अमेरिकी एजेंसी (यूएसएड), माइकल एंड सुजैन डेल फाउंडेशन (एमएसडीएफ) और ओमिदयार नेटवर्क इंडिया ने मिलकर इस पुनरूत्थान योजना ‘रिवाइव’ की पेशकश की है।

समाहित की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया नाइक ने कहा कि लोगों के आजीविका संकट को दूर करने और अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया को तेजी से शुरू करने के लिए ‘रिवाइव’ योजना कंपनियों और फाउंडेशंस (कल्याणकारी संस्थाओं) के साथ मिलकर काम करेगी।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.

उन्होंने कहा कि यह उद्यमियों और सूक्ष्म इकाइयों तक सस्ती पूंजी की पहुंच सुनिश्चित करेगा, क्योंकि यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और कारोबारों की रीढ़ हैं।

सीजीएफ को कोष मुहैया कराने वालों में टाटा ट्रस्ट्स और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\