देश की खबरें | भाजपा की आलोचना करने के बदले पवार को आत्मनिरीक्षण कर पार्टी व परिवार की फिक्र करनी चाहिए: बावनकुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपनी पार्टी के हाल के घटनाक्रम पर भाजपा की आलोचना करने के बजाय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए तथा अपने परिवार एवं (पार्टी) संगठन की फिक्र करनी चाहिए।

नागपुर, छह जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपनी पार्टी के हाल के घटनाक्रम पर भाजपा की आलोचना करने के बजाय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए तथा अपने परिवार एवं (पार्टी) संगठन की फिक्र करनी चाहिए।

शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि राकांपा में विभाजन के लिए भाजपा नहीं बल्कि शरद पवार स्वयं ही जिम्मेदार हैं।

अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करते हुए अजित पवार ने रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली जबकि पार्टी के आठ विधायकों को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्रियों के रूप में शामिल किया गया।

राकांपा संस्थापक शरद पवार द्वारा भाजपा की आलोचना किये जाने के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए बावनकुले ने कहा, ‘‘ आज आपकी क्या स्थिति है?.... आपकी पार्टी आपके साथ नहीं है, पार्टी कार्यकर्ता आपको छोड़कर जा रहे हैं। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के साथ आपके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। आपकी स्थिति इतनी खराब है कि आपका परिवार आपसे दूर जा रहा है। इससे अधिक बुरी स्थिति क्या हो सकती है?’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ आरोप लगाने के बदले पवार साहब को कुछ आत्मनिरीक्षण करना चाहिए, अपने परिवार एवं पार्टी की फिक्र करनी चाहिए।

बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की तारीफ की और उन्हें देश का सबसे बड़ा नेता बताया।

उन्होंने कहा, ‘ प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में सबसे बड़े नेता हैं तथा अमित शाह ने अपने काम से देश में अपने लिए जगह बनायी है। लेकिन 40-50 साल तक राजनीति में रहने के बाद भी शरद पवार अपने लिए जगह नहीं बना सके, जबकि हमारे नेताओं ने ऐसा किया।’’

जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से इस दावे पर सवाल पूछा गया कि अजित पवार की राकांपा अगले विधानसभा चुनाव में 70 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है, उन्होंने कहा, ‘‘ सीटों के बंटवारे की वार्ता मेरे क्षेत्राधिकार में नहीं आती है। आमतौर पर सीटों के बंटवारे पर तब तक निर्णय नहीं लिया जाता है जब तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर दी जाती है।’’

जब उनसे इस खबर के बारे में पूछा गया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना राज्य सरकार में राकांपा को शामिल किये जाने से नाखुश हैं, इसलिए वह पिछले दो दिनों के दौरान गढ़चिरौली और नागपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रमों में नहीं पहुंचे, भाजपा नेता ने कहा कि शिंदे की पार्टी बैठक पूर्व निर्धारित थी इसलिए उन्हें जाना पड़ा।

बावनकुले ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री शिंदे राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत करने नागपुर आये थे जिसके बाद वह चले गये। हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है। शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार के नेतृत्व में सीटों की संख्या अगले विधानसभा चुनाव में 10-20 प्रतिशत बढ़ जायेगी।’’

उन्होंने कहा कि शिंदे अपने विधायकों को एकजुट रखने में सक्षम हैं और उन्हें ऐसा करने के लिए भाजपा की जरूरत नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी