एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग का इंस्टाग्राम अकाउंट ‘हैक’ : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सोमवार को हैक हो गया जिसके बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग का इंस्टाग्राम अकाउंट ‘हैक’ : अधिकारी

भुवनेश्वर, 28 जुलाई ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सोमवार को हैक हो गया जिसके बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा, ‘‘पता चला है कि उच्च शिक्षा विभाग का इंस्टाग्राम अकाउंट आज सुबह कुछ देर के लिए हैक हो गया था। इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसे ‘पोस्ट’ अपलोड किए गए थे जो विभाग की गतिविधियों से संबंधित नहीं थे।’’

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संज्ञान में आने के बाद आवश्यक कदम तत्काल उठाए गए।

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसे पोस्ट हटा दिए हैं जो विभाग से संबंधित नहीं थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया है।’’

कटक से मिली जानकारी के अनुसार, रेवेनशॉ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट हैक हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).