एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘राम राज्य’ से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन और उनके राज्य से मिलने वाली “सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार” है।

देश की खबरें | ‘राम राज्य’ से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार : प्रधानमंत्री मोदी

रामेश्वरम (तमिलनाडु), छह अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन और उनके राज्य से मिलने वाली “सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार” है।

प्रधानमंत्री ने यहां रामेश्वरम द्वीप और मुख्य भूमि क्षेत्र के बीच रेल संपर्क की सुविधा प्रदान करने वाले पंबन समुद्री पुल के उद्घाटन और नयी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

उन्होंने कहा, “आज रामनवमी का पावन पर्व है। अब से कुछ समय पूर्व अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। भगवान श्रीराम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है।”

उन्होंने संगम युग के साहित्य का हवाला देते हुए भगवान राम के साथ तमिलनाडु के जुड़ाव को भी रेखांकित किया। श्रीलंका के साथ मछुआरों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में श्रीलंका से 3,700 से अधिक मछुआरों को वापस लाया गया है, जिनमें से 600 से अधिक को पिछले साल ही वापस लाया गया।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया और परिसीमन के मुद्दे पर विरोध जताया।

स्टालिन ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री को पुल के उद्घाटन समारोह में भाग लेने में असमर्थता से अवगत करा दिया था, क्योंकि उनके पहले से ही आधिकारिक कार्यक्रम निर्धारित थे। मुख्यमंत्री रविवार को आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उधगमंडलम शहर में थे।

स्टालिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर तमिलनाडु के लोगों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए तमिल का समर्थन करते हुए पलटवार किया। उन्होंने गरीबों की मदद के लिए तमिल माध्यम में चिकित्सा शिक्षा देने की वकालत की और कहा कि हाल के वर्षों में राज्य को 11 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).