देश की खबरें | पूर्वानुमति के बगैर दाढ़ी रखने पर दरोगा निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पूर्वानुमति के बगैर दाढ़ी रखने वाले रमाला थाने के दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेरठ, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पूर्वानुमति के बगैर दाढ़ी रखने वाले रमाला थाने के दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि रमाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतसार अली पर पूर्वानुमति के बगैर लंबी दाढ़ी रखने के आरोप लगने पर उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े | संयुक्त संसदीय समिति ने फेसबुक के अधिकारियों को व्यक्तिगत डेटा संरक्षित विधेयक पर शुक्रवार को पेश होने के लिए जारी किया समन: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि विभाग में मूंछ रखने के लिए पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सिख समुदाय के अलावा अन्य किसी को भी दाढ़ी रखने के लिए विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है।

अधिकारी ने बताया कि एसआई इंतसार अली को दो बार विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। विभागीय नियमों की लगातार अनदेखी करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े | LoC पर पाकिस्तान ने इस साल 3800 बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने लताड़ा.

मूल रूप से सहारनपुर निवासी इंतसार अली पिछले तीन साल से वह बागपत जिले में कार्यरत हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें रमाला थाने में तैनाती दी गई थी।

स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, इंतसार अली नवंबर 2019 से ही अनुमति लेने का प्रयास कर रहे हैं लेकिल उन्हें विभाग से इसकी मंजूरी नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान