देश की खबरें | गुजरात में अलंग के तट पर पहुंचा आईएनएस विराट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना का सेवामुक्त विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विराट गुजरात के अलंग के तट पर पहुंच गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 22 सितंबर भारतीय नौसेना का सेवामुक्त विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विराट गुजरात के अलंग के तट पर पहुंच गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Sikandra Guest House Murder Case: बॉयफ्रेंड ने ही रची थी महिला की हत्या की साजिश, इस बात से था खफा, बेल्ट से किया मर्डर.

आईएनएस विराट विश्व में सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाला युद्धपोत है और भारतीय सेना ने तीन साल पहले इसे सेवामुक्त कर दिया था।

विमानवाहक युद्धपोत ने मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड से शनिवार को अपनी अंतिम यात्रा की शुरुआत की थी और भावनगर जिले में अलंग के तट पर सोमवार शाम को पहुंचा।

यह भी पढ़े | Murder In Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 300 रुपये के लिए दोस्त की कर दी हत्या.

इस युद्धपोत को अलंग के यार्ड में विघटित कर कबाड़ के रूप में बेच दिया जाएगा।

इस वर्ष जुलाई में हुई नीलामी में श्री राम समूह ने युद्धपोत को 38.54 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।

श्री राम समूह के अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि युद्धपोत के विघटन के नियमों के अनुसार औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सरकारी अधिकारी पोत पर हैं।

पटेल ने कहा, “सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मौसम और ज्वार भाटे की स्थिति को देखते हुए हम इस पोत को 28 सितंबर को अपराह्न एक बजे यार्ड में लाएंगे।”

इसे ब्रिटिश नौसेना से खरीद कर भारतीय नौसेना में 1987 में शामिल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\