जरुरी जानकारी | आईनॉक्स लीजर को जुलाई-सितंबर में 40.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिनेमाघरों का परिचालन करने वाली आईनॉक्स लीजर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा 30 सितंबर, 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में घटकर 40.37 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर सिनेमाघरों का परिचालन करने वाली आईनॉक्स लीजर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा 30 सितंबर, 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में घटकर 40.37 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 के जुलाई-सितंबर में 87.66 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
हालांकि आलोच्य तिमाही उसकी परिचालन आय कई गुना होकर 374.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 47.44 करोड़ रुपये रही थी।
वहीं कुल खर्च भी दो गुना बढ़कर 434.24 करोड़ रुपये रहा।
आईनॉक्स लीजर 74 शहरों में 705 स्क्रीन के साथ 165 सिनेमाघरों (मल्टीप्लेक्स) का संचालन करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)