एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तिहाड़ जेल में कैदियों ने एक विचाराधीन कैदी पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुछ कैदियों ने सोमवार को कथित तौर पर चाकू और हाथ से बनाए औजारों से एक विचाराधीन कैदी पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तिहाड़ जेल में कैदियों ने एक विचाराधीन कैदी पर हमला किया

नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुछ कैदियों ने सोमवार को कथित तौर पर चाकू और हाथ से बनाए औजारों से एक विचाराधीन कैदी पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न 12 बजकर 38 मिनट पर तिहाड़ जेल परिसर की केंद्रीय जेल संख्या एक में हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, कैदियों ने राहुल उर्फ पवन पर चाकू और हाथ से बने औजारों से ताबड़तोड़ हमले किए।

उन्होंने बताया कि हमलावरों में शामिल एक विचाराधीन कैदी आलोक उर्फ विशाल ने खुद को भी चोट पहुंचाई। जल्द ही जेल कर्मचारियों, तमिलनाडु विशेष पुलिस और एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने हस्तक्षेप किया और कैदियों को अलग-अलग कर दिया।

जेल अधिकारी ने कहा, “जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।”

उन्होंने कहा कि घटना के बारे में हरि नगर थाने को भी सूचित किया गया है । थाने को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).