देश की खबरें | अमानवीय तत्वों ने पहलगाम में देश की आत्मा पर हमला किया: सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि अमानवीय तत्वों ने बिना यह समझे भारत की आत्मा पर प्रहार किया कि चुनौती मिलने पर देश और तेजी से उठता है।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि अमानवीय तत्वों ने बिना यह समझे भारत की आत्मा पर प्रहार किया कि चुनौती मिलने पर देश और तेजी से उठता है।

क्वांटम टेक्नोलॉजी विषय पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकियों और उनके आकाओं को जवाब देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को खोजकर उनकी कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी।

सिंधिया ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला अमानवीय तत्वों द्वारा किया गया एक कायराना जघन्य हमला था जिसमें मासूस लोग मारे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘उन अमानवीय लोगों ने हमारी आत्मा पर हमला किया। लेकिन वे यह नहीं समझते कि जब देश के सामने चुनौतियां हों तो वह और तेजी से तथा और ऊंचा उठता है।’’

सिंधिया ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि भारत उठेगा। हम सबको विश्वास है कि हम भारत के लोग, हर राज्य, हर धर्म, हर समुदाय के लोग एक स्वर में एकजुट हैं और हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन तत्वों को जवाब देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज