जरुरी जानकारी | इन्फोसिस का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 13.4 प्रतिशत बढ़कर 6,586 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2022 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.4 प्रतिशत बढ़कर 6,586 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2022 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.4 प्रतिशत बढ़कर 6,586 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रमुख आईटी कंपनी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष के दौरान उसकी आय 16-16.5 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 5,809 करोड़ रुपये (अल्पांश हिस्सेदारी को हटाकर) था।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय 20 प्रतिशत बढ़कर 38,318 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष में आय के अनुमान को भी बढ़ाकर 16-16.5 प्रतिशत कर दिया। यह आंकड़ा पहले 15-16 प्रतिशत था।
इन्फोसिस का परिणाम लाभ और आय, दोनों लिहाज से विश्लेषकों की उम्मीद से बेहतर रहा।
कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘स्थिर मुद्रा के लिहाज से अधिकांश कारोबारी क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में सालाना वृद्धि दो अंकीय रही।’’
इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा कि कंपनी ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद बदलाव और परिचालन भागीदार के रूप में बाजार हिस्सेदारी हासिल कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘समीक्षाधीन तिमाही में हमारी आय वृद्धि मजबूत रही। डिजिटल व्यवसाय और मुख्य सेवाएं, दोनों बढ़ रहे हैं। यह ग्राहकों के लिए हमारी मजबूत प्रासंगिकता, डिजिटल, क्लाउड और ऑटोमेशन क्षमताओं पर आधारित उद्योग और हमारे कर्मचारियों के अविश्वसनीय समर्पण को दर्शाता है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

