जरुरी जानकारी | इन्फोसिस का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5,421 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5,421 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5,421 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4,845 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आमदनी 20.5 प्रतिशत बढ़कर 29,602 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 24,570 करोड़ रुपये थी।

बेंगलुरु की कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने राजस्व वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 16.5-17.5 प्रतिशत कर दिया है।

इससे पहले कंपनी ने अपने राजस्व में 14 से 16 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।

इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा, ‘‘हमारा शानदार प्रदर्शन तथा वृद्धि का मजबूत परिदृश्य हमारी रणनीति के अनुकूल है।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए 15 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू