एजेंसी न्यूज

इंफोसिस को चौथी तिमाही में 4,335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

हालांकि कोरोना वायरस संकट के चलते कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की आय की संभावनाओं के बारे में कोई अनुमान जारी नहीं किया है।

इंफोसिस को चौथी तिमाही में 4,335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 6.3 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि कोरोना वायरस संकट के चलते कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की आय की संभावनाओं के बारे में कोई अनुमान जारी नहीं किया है।

कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,078 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसने परिणामों की गणना अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रतिवेदन मानक (आईएफआरएस) लेखा नियमों के आधार पर की है।

समीक्षावधि में कंपनी की आय आठ प्रतिशत बढ़कर 23,267 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 21,539 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संकट के बीच कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए अभी हम 2020-21 के लिए कोई आय का अनुमान नहीं बता सकते हैं। कंपनी स्थितियां बेहतर होने के बाद इस बारे में जानकारी देगी।’’

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा कि कंपनी ने अपने कुल कामकाज के 93 प्रतिशत काम का स्तर सोमवार को कर्मचारियों के घर पर कार्य करने से प्राप्त कर लिया। कंपनी बदलती परिस्थितियों के बीच भी ग्रहकों को तेजी से आपूर्ति कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).