देश की खबरें | कांग्रेस को 'कमजोर' करने संबंधी राकांपा के कदमों से आलाकमान को सूचित किया: नाना पटोले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि उन्होंने शरद पवार नीत राकांपा द्वारा राज्य में कांग्रेस पार्टी को कथित तौर पर कमजोर करने संबंधी हालिया राजनीतिक कदमों के बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित किया है।

नागपुर, 16 मई कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि उन्होंने शरद पवार नीत राकांपा द्वारा राज्य में कांग्रेस पार्टी को कथित तौर पर कमजोर करने संबंधी हालिया राजनीतिक कदमों के बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित किया है।

गौरतलब है कि नवंबर 2019 में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शिवसेना से हाथ मिलाया था। शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर कांग्रेस, राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के सवाल पर पटोले ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि पिछले ढाई वर्षों से राकांपा महाराष्ट्र में कांग्रेस को ''कमजोर'' करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यहां तक कि जिला परिषद और अन्य नगर निकायों के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त कोष नहीं मिल पा रहा।

पटोले ने कहा कि भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के 19 कांग्रेसी पार्षद राकांपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि इस महीने की शुरुआत में राकांपा ने गोंदिया जिला परिषद का अध्यक्ष चुनने के लिए प्रतिद्वंद्वी भाजपा से हाथ मिला लिया।

पटोले ने कहा कि उदयपुर में आयोजित पार्टी के चिंतन शिविर में इन सभी चीजों के बारे में कांग्रेस आलाकमान को सूचित किया गया।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चयन को लेकर चिंतन शिविर में कोई चर्चा हुई? पटोले ने कहा कि पार्टी के आंतरिक चुनाव शुरू हो गए हैं।

पटोले ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अगस्त या सितंबर में होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी को कांग्रेस प्रमुख के रूप में देखना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\