देश की खबरें | सूचना आयोग ने दो अधिकारियों पर सूचना मुहैया नहीं कराने पर जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्य सूचना आयोग ने नागरिको को आयोग की हिदायत के बावजूद सूचना मुहैया कराने में विफल रहने पर अलग-अलग मामलो में दो अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जयपुर, 28 फरवरी राजस्थान के राज्य सूचना आयोग ने नागरिको को आयोग की हिदायत के बावजूद सूचना मुहैया कराने में विफल रहने पर अलग-अलग मामलो में दो अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

राज्य सूचना आयुक्त लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बीकानेर नगर निगम आयुक्त और जोधपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता पर जुर्माना लगाते हुए बीकानेर के मामले में अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की है।

बीकानेर के अनवर हुसैन ने आयोग को शिकायत की जिसके मुताबिक आयोग के आदेश के बावजूद उसे बीकानेर नगर निगम आयुक्त ने वांछित सूचना नहीं दी।

आयोग ने हुसैन की अपील पर आठ मार्च 2019 कों निगम के तत्कालीन आयुक्त को सूचना मुहैया कराने का आदेश दिया था, लेकिन इतना वक्त गुजरने के बाद भी उन्हें सूचना उपलब्ध नहीं करवाई। सूचना आयुक्त राठौड़ ने इसे गंभीरता से लिया और नाराजगी जाहिर की।

आयोग ने सुनवाई के दौरान आयुक्त के प्रतिनिधि से देरी की वजह पूछी, लेकिन वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस पर राठौड़ ने अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की है।

आयोग ने अधिकारी को 21 दिन में आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने का आदेश दिया है/ एक अन्य मामले में जोधपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता पर भी 25 हजार जुर्माना लगाया है। उनके विरुद्ध जयपुर के ही पुरुषोत्तम शर्मा ने आयोग को शिकायत की और कहा आयोग के आदेश के बावजूद अधिकारी ने उन्हें सूचना नहीं दी है।

शर्मा की बीकानेर में इंडस्ट्री है और उन्होंने पांच बिन्दुओ में सूचना मांगी थी। उनकी अपील पर आयोग ने 25 अप्रैल ,2019 को जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारी को आवेदक को सूचना मुहैया कराने का निर्देश दिया था, पर इतना वक्त गुजरने के बाद भी उन्हें सूचना नहीं दी गई।

आयोग ने जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारी से देरी पर स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन वे कोई समुचित उत्तर नहीं दे पाए। इस पर आयोग ने नरागजी जाहिर की और जुर्माना लगाने का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका