जरुरी जानकारी | इन्फो एज का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़कर 242.6 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इन्फो एज का दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए एकीकृत शुद्ध मुनाफा 61 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ लगभग 242.6 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 1:5 के अनुपात में शेयरों के विभाजन को भी मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी इन्फो एज का दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए एकीकृत शुद्ध मुनाफा 61 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ लगभग 242.6 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 1:5 के अनुपात में शेयरों के विभाजन को भी मंजूरी दे दी।

इन्फो एज द्वारा एक नियामकीय सूचना के अनुसार, शेयर विभाजन का उद्देश्य कंपनी के इक्विटी शेयरों की तरलता बढ़ाना और कंपनी के शेयरों को अधिक किफायती बनाकर खुदरा निवेशकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

एकीकृत आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 722.3 करोड़ रुपये हो गयी।

इन्फो एज ने कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में...कंपनी के मौजूदा एक इक्विटी शेयर, जिसका अंकित मूल्य 10 रुपये (केवल दस रुपये) है, को पूर्ण रूप से चुकता पांच इक्विटी शेयरों में उप-विभाजन/विभाजन पर विचार किया और उसे मंजूरी दी है।’’

इसमें आगे कहा गया है कि यह शेयरधारकों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से अनुमोदन और लागू कानून के तहत आवश्यक किसी भी विनियामक/वैधानिक अनुमोदन के अधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज