देश की खबरें | राजस्‍थान में 24 अप्रैल से महंगाई राहत शिविर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान सरकार अपनी जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं के बारे में शहरी वार्डों से लेकर गांवों तक में शिविर लगाएगी जिसकी शुरुआत 24 अप्रैल से होगी।

जयपुर, आठ अप्रैल राजस्‍थान सरकार अपनी जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं के बारे में शहरी वार्डों से लेकर गांवों तक में शिविर लगाएगी जिसकी शुरुआत 24 अप्रैल से होगी।

एक सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि इसके तहत 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के साथ-साथ महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे। इनमें आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

प्रवक्ता के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों की 11,283 ग्राम पंचायतों में 'प्रशासन गांवों के संग अभियान' और शहरी 7,500 वार्डों में 'प्रशासन शहरों के संग अभियान' के 2 दिवसीय शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों में महंगाई राहत शिविर के विशेष काउंटर भी लगाए जाएंगे।

राज्‍य में 2,000 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप राजकीय अस्पतालों, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, शॉपिंग मॉल्स, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पंचायत समिति, नगरपालिका सहित अन्य राजकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 'प्रशासन गांवों के संग अभियान' के साथ एक-एक महंगाई राहत शिविर लगेगा। शहरी क्षेत्र में प्रत्येक नगरपालिका स्तर पर एक, नगरपरिषद स्तर पर 2 एवं नगर निगम स्तर पर 4 महंगाई राहत शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी नरेगा, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजन को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। शिविरों में जनाधार कार्ड में सम्मिलित कोई भी वयस्क सदस्य पात्रता अनुसार पंजीकरण भी करा सकता है।

शिविरों के आयोजन को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने शनिवार को शासन सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों, समस्त संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\