जरुरी जानकारी | यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 2.6 प्रतिशत पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय संघ की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने 20 सदस्य देशों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर कहा कि मई में मुद्रास्फीति की दर अप्रैल के 2.4 प्रतिशत से अधिक रही।

यूरोपीय संघ की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने 20 सदस्य देशों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर कहा कि मई में मुद्रास्फीति की दर अप्रैल के 2.4 प्रतिशत से अधिक रही।

हालांकि जानकारों ने मई में 2.5 प्रतिशत मुद्रास्फीति रहने की उम्मीद जताई थी।

मई में मुद्रास्फीति बढ़ने के बावजूद यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) अगले सप्ताह ब्याज दर में लंबे समय बाद कटौती का फैसला कर सकता है। ऐसा होने पर ईसीबी नीतिगत दर कटौती के मामले में अमेरिकी फेडरल रिजर्व से आगे निकल सकता है।

यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले यूरोपीय संघ को रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद से ईंधन की ऊंची कीमतों से उपजी उच्च मुद्रास्फीति का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब यह काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी है।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now