जरुरी जानकारी | ब्रिटेन में मुद्रास्फीति जून में दो प्रतिशत के लक्ष्य पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि वार्षिक मुद्रास्फीति दर में सबसे अधिक वृद्धि रेस्तरां तथा होटल से हुई, जबकि कुछ अर्थशास्त्रियों ने इस वृद्धि की वजह गायिका टेलर स्विफ्ट की ब्रिटेन यात्रा को बताया।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि वार्षिक मुद्रास्फीति दर में सबसे अधिक वृद्धि रेस्तरां तथा होटल से हुई, जबकि कुछ अर्थशास्त्रियों ने इस वृद्धि की वजह गायिका टेलर स्विफ्ट की ब्रिटेन यात्रा को बताया।

इसमें सबसे कम योगदान कपड़ों और जूतों का रहा जिनकी जून में व्यापक बिक्री हुई।

जून, 2023 की तुलना में आंकड़ा उम्मीद से अधिक है। अधिकतर अर्थशास्त्रियों ने इसमें 1.9 प्रतिशत की मामूली गिरावट का अनुमान लगाया था।

आखिरी बार जुलाई, 2021 में मुद्रास्फीति दो प्रतिशत रही थी।

वित्तीय बाजारों का मानना ​​है कि अब यह तय करना कठिन होगा कि बैंक ऑफ इंग्लैंड एक अगस्त को अपनी मुख्य ब्याज दर 5.25 प्रतिशत से कम करेगा या नहीं।

संपत्ति प्रबंधन कंपनी एबर्डन (पूर्व नाम एबरडीन एसेट मैनेजमेंट) के उप मुख्य अर्थशास्त्री ल्यूक बार्थोलोम्यू ने कहा, ‘‘ आज की मुद्रास्फीति रिपोर्ट बैंक ऑफ इंग्लैंड के अगस्त के दर निर्णय को अनिश्चित बनाए रखेगी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों की तरह बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी मुद्रास्फीति में तेजी से निपटने के लिए 2021 के अंत में ब्याज दरों को आक्रामक रूप से बढ़ाया है। मुद्रास्फीति 2022 के अंत में 11 प्रतिशत के पार पहुंच गई थी।

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस बात पर जोर दिया है कि ब्रिटेन की आर्थिक वृद्धि को बढ़ाना उनकी लेबर सरकार का मुख्य मिशन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका