एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एलओसी के निकट घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए और हथियारों तथा गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एलओसी के निकट घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू, 23 सितंबर सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए और हथियारों तथा गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ''हमने नियंत्रण रेखा के पास हाथलंगा इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। घुसपैठियों को चुनौती दी गई और उनमें से तीन को मार गिराया गया।''

उन्होंने कहा कि पांच असॉल्ट राइफल, सात पिस्तौल और हथगोले सहित बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है।

यहां सेना के चिनार कोर मुख्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि हाल ही में नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ से घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, ''हालांकि साल की शुरुआत से कोई घुसपैठ नहीं हुई है। थोड़ी बहुत गतिविधियां हुई हैं जो पाकिस्तानी सेना के कमांडरों की जानकारी के बिना नहीं हो सकती।''

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा कि घुसपैठ की यह कोशिश बृहस्पतिवार को नाकाम की गई और यह उससे पहले 18-19 सितंबर को हुए प्रयास से अलग है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).