एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर
Representative/ANI

श्रीनगर, 6 अप्रैल : सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने जिले के उरी इलाके में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को ललकारा. यह भी पढ़ें :Greater Noida: घरेलू सहायिका को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि इस पर घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सैनिकों ने माकूल जवाब दिया और इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).