ईरान में10 मार्च के बाद पहली बार संक्रमण के मामलों में कमी आई
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किआनोउश जहांपोर ने सरकारी टेलीविजन मे कहा,‘‘हाल के सप्ताहों की तुलना में संक्रमण के नए मामलों में कमी साफ दिखाई देती है।’’
ईरान में फरवरी के मध्य में कोरोना वायरस संक्रमण फैलना शुरू हुआ था और तब से ले कर अब तक देश में संक्रमण के 96,448 मामले सामने आ चुके हैं।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किआनोउश जहांपोर ने सरकारी टेलीविजन मे कहा,‘‘हाल के सप्ताहों की तुलना में संक्रमण के नए मामलों में कमी साफ दिखाई देती है।’’
उन्होंने कहा कि 77,350 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने दावा किया कि यह ‘‘विश्व में सबसे ज्यादा ठीक होने वाले लोगों के प्रतिशत में शामिल है।’’
उन्होंने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में 65 लोगों की मौत हुई है और इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6,156 पर पहुंच गई है।
विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस से निपटने की ईरान की क्षमताओं पर हालांकि शंका जताई थी।
देश के स्वास्थ्य मंत्री इराज हरिर्ची ने आगाह किया है कि भले ही संक्रमण के मामले कम हुए हैं लेकिन यह संख्या तेजी से बदल भी सकती है। खुद संक्रमण से उबरे हरिर्ची ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

