देश की खबरें | ओझा के इलाज में बुरी तरह जला शिशु, पिता गिरफ्तार
जियो

मुंबई/नागपुर, 19 जून महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने अमरावती जिले में हुई घटना की शुक्रवार को जमकर निंदा की जिसमें ओझा द्वारा बताए गए इलाज के दौरान एक शिशु को दरांती/हंसुआ गर्म करके 100 बार दागा गया।

अमरावती देहात के पुलिस अधीक्षक हरि बालाजी ने बताया कि घटना मुंबई से करीब 700 किलोमीटर दूर मेलघाट इलाके की है।

यह भी पढ़े | सर्वदलीय बैठक में राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने कहीं दिल की बात, चीन को सबक सिखाने के लिए पीएम मोदी का किया समर्थन.

बालाजी ने बताया, ‘‘शिशु के पिता उसे एक ऐसी जगह लेकर गए थे जहां काला जादू की मदद से बच्चों का इलाज किया जाता है, इस प्रक्रिया में उन्हें गर्म दरांती से दागा जाता है। बच्चे को शौच करने में दिक्कत हो रही थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमें बुधवार को इसकी सूचना मिली और हमने बच्चे के पिता और काला जादू करने वाली 55 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया।’’

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में किए गए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक की: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि दोनों को काला जादू निषेध कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मुंडे ने ट्वीट किया है, ‘‘अमरावती के चिखालदारा के आदिवासी बोरदा गांव में अंधविश्वास में पड़कर माता-पिता ने तांत्रिक की बात मानकर बच्चे के पेट पर गर्म दरांती से 100 बार दागा, मैं इस अमानवीय कृत्य की निंदा करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)