जरुरी जानकारी | क्वारंटीन के नियमों पर राज्यों की असमानता के कारण घरेलू विमानन सेवाओं की वृद्धि धीमी: इंडिगो
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लागू पाबंदियों में ढील के बाद घरेलू विमानन सेवाएं शुरू तो हो गयी है पर एक घरेलू विमानन कंपनी के बड़े अधिकारी का कहना है कि यात्रियों के पृथक रहने को लेकर राज्यों के नियमों में असमानता के कारण सेवाओं की वृद्धि की गति धीमी है।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लागू पाबंदियों में ढील के बाद घरेलू विमानन सेवाएं शुरू तो हो गयी है पर एक घरेलू विमानन कंपनी के बड़े अधिकारी का कहना है कि यात्रियों के पृथक रहने को लेकर राज्यों के नियमों में असमानता के कारण सेवाओं की वृद्धि की गति धीमी है।
इंडिगो के मुख्य रणनीति एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वेबिनार ‘विमानन उद्योग की वापसी की राह’ में बुधवार को यह बात कही।
यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.
उन्होंने उदाहरण दिया कि असम ने यात्रियों के लिये सात दिन संस्थागत पृथककरण तथा सात दिन घर पर पृथक रहने का प्रावधान किया है, लेकिन दिल्ली में यात्रियों को 14 दिन घर में ही पृथक रहने को कहा जाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम देखते हैं उड़ानों की संख्या बढ़ रही और यात्री बढ़ने लगे हैं। मुझे लगता है कि विश्वास का एक स्तर है, जो यात्रा करने वाली जनता में वापस आ रहा है।’’
यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.
उन्होंने कहा, "केवल यही कारण है कि हम अभी भी बहुत धीमी वृद्धि देख रहे हैं, क्योंकि विभिन्न राज्यों में नियम अलग अलग हैं। इससे लोग यात्रा से बच रहे हैं।’’
भारत ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। हालांकि, महामारी के पहले की उड़ानों में से केवल 33 प्रतिशत को ही शुरू में उड़ान भरने की अनुमति थी। बाद में 26 जून को इसे बढ़ाकर 45 फीसदी कर दिया गया था।
भारत में अब प्रतिदिन लगभग 700 घरेलू यात्री उड़ानें भरी जा रही हैं और औसतन 50-60 प्रतिशत सीटें भर रही हैं।
उदाहरण के लिये, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को 61,512 यात्रियों के साथ कुल 715 घरेलू उड़ानें संचालित हुईं। इसका मतलब है कि प्रत्येक उड़ान में 86 यात्री थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)