एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पंजाब के उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में 15,606 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिएः मोहन यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को पंजाब के उद्योगपतियों के साथ संवाद के दौरान 15,606 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए।

जरुरी जानकारी | पंजाब के उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में 15,606 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिएः मोहन यादव

लुधियाना, सात जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को पंजाब के उद्योगपतियों के साथ संवाद के दौरान 15,606 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए।

मध्यप्रदेश सरकार ने पंजाब से निवेशकों को अपने यहां आकर्षित करने के लिए लुधियाना में एक संवाद सत्र का आयोजन किया था। इस दौरान यादव ने 15 से अधिक उद्योगपतियों के साथ सीधी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को राज्य सरकार की नीतियों और अपने कारोबार का विस्तार करने के तौर-तरीके में बारे में जानकारी दी गई।

विभिन्न उद्योगों के शीर्ष अधिकारियों सहित 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने संवाद सत्र में भाग लिया।

यादव ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि पंजाब की 15 कंपनियों के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुल 15,606 करोड़ रुपये का निवेश मध्यप्रदेश आएगा, जिससे 20,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी।’’

उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप ने 5,000 करोड़ रुपये, राल्सन टायर्स ने 2,000 करोड़ रुपये, वर्धमान इंडस्ट्रीज ने 1,581 करोड़ रुपये, एबी कॉटस्पिन ग्रुप ने 1,300 करोड़ रुपये, नाहर ग्रुप ने 1,100 करोड़ रुपये और दीपक फास्टनर्स ने 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है।

पंजाब के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी नीतियां बहुत आकर्षक हैं और निवेशकों ने गहरी रुचि दिखाई है।’’

जब उनसे यह पूछा गया कि पंजाब का उद्योगपति अपना राज्य छोड़कर मध्य प्रदेश में क्यों निवेश करेगा, उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें राज्य छोड़ने की जरूरत नहीं है, वे अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्याप्त पानी की आपूर्ति और अतिरिक्त बिजली होने के साथ एक लाख एकड़ भूमि बैंक और अच्छा सड़क नेटवर्क है।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश तीसरी सबसे बड़ी विश्व अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).