जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन वृद्धि मई में नौ महीने के निचले स्तर 1.2 प्रतिशत पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि मई में नौ महीने के निचले स्तर 1.2 प्रतिशत पर रही है। विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, 30 जून देश के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि मई में नौ महीने के निचले स्तर 1.2 प्रतिशत पर रही है। विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के जरिये मापे जाने वाले औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर बीते वर्ष के मई माह में 6.3 प्रतिशत रही थी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अप्रैल के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि को भी संशोधित कर 2.6 प्रतिशत कर दिया, जबकि पिछले महीने इसके 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।
एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि इस साल मई में घटकर 2.6 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.1 प्रतिशत थी।
वहीं खनन उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसमें 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। बिजली उत्पादन में 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 13.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-मई अवधि के दौरान औद्योगिक उत्पादन में सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

