एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक को चौथी तिमाही में 1,401 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़कर 1,400.64 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक को चौथी तिमाही में 1,401 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़कर 1,400.64 करोड़ रुपये रहा।

निजी क्षेत्र के बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 926.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 6.1 प्रतिशत बढ़कर 9,764.91 करोड़ रुपये हो गई। यह एक पहले की इसी अवधि में 9,199.71 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 64 प्रतिशत बढ़कर 4,805.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में 2,930.10 करोड़ रुपये था।

निजी क्षेत्र के बैंक की कुल आय भी बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 38,230.07 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 35,500.68 करोड़ रुपये थी।

इंडसइंड बैंक का सकल एनपीए बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घटकर 2.27 प्रतिशत हो गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.67 प्रतिशत पर था।

इस बीच, बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रति शेयर 8.50 रुपये के लाभांश को भी मंजूरी दी है। यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).