देश की खबरें | जेल की पोशाक पहनने से छूट देने के अनुरोध संबंधी इंद्राणी मुखर्जी की अर्जी खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शीन बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की उस याचिका को यहां की विशेष सीबीआई अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी जिसमें उन्होंने जेल में सजा पाए कैदियों के लिए निर्धारित पोशाक पहनने से छूट देने का इस आधार पर अनुरोध किया था कि वह विचाराधीन कैदी हैं।

मुंबई, 19 जनवरी शीन बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की उस याचिका को यहां की विशेष सीबीआई अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी जिसमें उन्होंने जेल में सजा पाए कैदियों के लिए निर्धारित पोशाक पहनने से छूट देने का इस आधार पर अनुरोध किया था कि वह विचाराधीन कैदी हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में गिरफ्तारी के बाद से ही इंद्राणी भायखला महिला जेल में कैद है।

इंद्राणी ने पिछले महीने अदालत को बताया कि था कि वह विचाराधीन कैदी हैं, इसके बावजूद जेल अधिकारी उनसे हरे रंग की साड़ी पहनने के लिए कह रहे हैं जो सजा पाए कैदियों की पोशाक है।

इसके साथ ही इंद्राणी ने अपने वकील के जरिये याचिका दायर कर इस वर्दी को पहनने से छूट देने का अनुरोध किया।

हालांकि, विशेष न्यायाधीश जेसी जगदले ने उनकी अर्जी खारिज कर दी है।

उल्लेखनीय है कि 24 वर्षीय शीना बोरा इंद्राणी की पहले पति से जन्मी संतान थी। आरोप है कि अप्रैल 2012 में कार में बोरा का गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को पड़ोसी रायगढ़ जिले में ठिकाने लगा दिया गया।

वर्ष 2015 में हत्या का खुलासा होने के बाद मुंबई पुलिस ने इंद्राणी के अलावा उसके चालक श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना को भी गिरफ्तार किया।

इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका