खेल की खबरें | इंडोनेशियाई टीम और तुर्की की यिगिट फ्लाइट में कोविड-19 मामला आने के बाद ऑल इंग्लैंड से हटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशियाई बैडमिंटन टीम ने लंदन की उड़ान के दौरान एक यात्री के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यहां चल रही ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया क्योंकि इसके बाद उसके सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को 10 दिन के लिये पृथकवास में रहने को बाध्य होना पड़ा। यह जानकारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरूवार को दी।

बर्मिंघम, 18 मार्च इंडोनेशियाई बैडमिंटन टीम ने लंदन की उड़ान के दौरान एक यात्री के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यहां चल रही ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया क्योंकि इसके बाद उसके सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को 10 दिन के लिये पृथकवास में रहने को बाध्य होना पड़ा। यह जानकारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरूवार को दी।

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्रिटेन सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की ‘टेस्ट एवं ट्रेस सर्विस’ द्वारा इंडोनिशियाई टीम के कई खिलाड़ियों और टीम सदस्यों से संपर्क किया गया जिससे अब उन्हें तुरंत प्रभाव से पृथकवास में रहना जरूरी होगा। ’’

इसके अनुसार, ‘‘ब्रिटेन सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी टीम को उड़ान पकड़ने के दिन से 10 दिन तक पृथकवास में रहना होगा क्योंकि उसी उड़ान में एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव मिला है। ’’

विश्व संस्था ने कहा कि ड्रा में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा और उनके प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को वॉकओवर मिल जायेगा।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘इससे इंडोनेशियाई टीम के खिलाड़ियों के सभी मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को अगले दौर के लिये वॉकओवर दे दिया जायेगा। ’’

बीडब्ल्यूएफ ने बाद में कहा कि तुर्की की खिलाड़ी नेस्लीहन यिगिट को भी हटने के लिये बाध्य होना पड़ा क्योंकि वह तुर्की से ब्रिटेन के लिये उसी फ्लाइट में थीं जिसमें इंडोनेशियाई टीम थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू