खेल की खबरें | इंडोनेशिया ओपन : सिंधू संघर्षपूर्ण जीत से दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में जापान की अया ओहोरी के खिलाफ तीन गेम तक चले मैच में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।

बाली, 24 नवंबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में जापान की अया ओहोरी के खिलाफ तीन गेम तक चले मैच में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू ने पहला गेम गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और एक घंटे 10 मिनट चले मैच में ओहोरी को 17-21, 21-17, 21-17 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस जीत से सिंधू ने जापानी खिलाड़ी के खिलाफ अपने प्रभावशाली रिकॉर्ड को 11-0 पर पहुंचा दिया।

पिछले सप्ताह यहां जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारने के बाद सेमीफाइनल से बाहर होने वाली दुनिया में सातवें नंबर की सिंधू अगले दौर में जर्मनी की 23 वर्षीय शटलर यवोन ली का सामना करेगी।

तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय और दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी ली के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

इस बीच एन सिक्की रेड्डी और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी क्योहेई यामाशिता और नारू शिनोया की जापानी जोड़ी से 7-21, 12-21 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड