जरुरी जानकारी | भारत-पाक तनाव: अंबानी, अदाणी ने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, गोलीबारी और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

नयी दिल्ली, नौ मई उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, गोलीबारी और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंबानी ने बयान में कहा, ‘‘ ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है। भारत हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, दृढ़ निश्चयी तथा अपने उद्देश्य पर अडिग है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसिक व निर्णायक नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार से की गई हर उकसावे की कार्रवाई का सटीकता से जवाब दिया है।"

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना ने आठ-नौ मई की रात को ड्रोन तथा अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पूरे पश्चिमी सीमा क्षेत्र में कई हमले किए, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया।

भारतीय सेना ने कहा कि हमलों को ‘‘ प्रभावी ढंग से विफल ’’ कर दिया गया है।

इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ऐसे समय में ही दुनिया, भारत की असली ताकत और एकता को देख पाती है, जो उसकी एकरूपता व विविधता दोनों में समाहित है। हम अटूट एकजुटता के साथ खड़े हैं और अपने सशस्त्र बलों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि वे हमारी मातृभूमि तथा हमारे आदर्शों की भावना की रक्षा करते हैं। जय हिंद ।’’

खनन क्षेत्र के दिग्गज अनिल अग्रवाल ने कहा कि वह भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करते हैं। मेरी दुआएं सभी के साथ हैं।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी निर्णायकता, दृढ़ता, जिम्मेदारी और परिपक्वता के साथ कार्रवाई कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\