देश की खबरें | भारत-पाक संघर्ष : विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, हमें आशा करनी चाहिए कि यह और न बढ़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में, विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘हमें उम्मीद रखनी चाहिए’’ कि मौजूदा स्थिति और न बिगड़े।
नयी दिल्ली, नौ मई भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में, विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘हमें उम्मीद रखनी चाहिए’’ कि मौजूदा स्थिति और न बिगड़े।
विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) डी. रवि ने अर्थव्यवस्था पर किसी भी संघर्ष के प्रभाव विषयक एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद करने से पहले, रवि ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
रवि ने कहा, ‘‘सुरक्षा, विकास और आर्थिक प्रगति दुनिया भर में परस्पर जुड़ी हुई अवधारणाएं हैं। इसलिए संघर्ष की स्थिति में, उद्योग स्वाभाविक रूप से पीछे चला जाएगा और स्थिति को सुधारने में समय लगेगा।’’
उन्होंने किसी देश का नाम लिये बिना कहा, ‘‘हमें उम्मीद करनी चाहिए कि मौजूदा संघर्ष और नहीं बढ़ेगा तथा इसमें कमी आएगी। तब तक, उद्योग वही करेगा, जो उसे उचित लगेगा, जैसा आमतौर पर होता है - (उद्योग) जोखिम नहीं लेना चाहता।’’
भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य स्टेशनों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयास को विफल कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

