जरुरी जानकारी | दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते वक्त इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा 11 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय जमीन से टकरा गया। इसके बाद विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मुंबई, 13 जून इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा 11 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय जमीन से टकरा गया। इसके बाद विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डीजीसीए के आदेश पर एयरलाइन ने चालक दल के सदस्यों को भी उड़ान भरने से रोक दिया है। इंडिगो ने एक बयान में घटना की पुष्टि की है।
अधिकारी ने कहा, ''11 जून को इंडिगो का विमान ए321 नियो कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या 6ई-6183 का परिचालन कर रहा था और दिल्ली में उतरते समय उसका पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया।''
डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में उतरने तक उड़ान सामान्य थी, और चालक दल ने इसके रनवे 27 पर पहुंचने के दौरान महसूस किया कि वे सामान्य से अधिक लंबे समय तक चलते रहे।
उन्होंने बताया कि विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

