जरुरी जानकारी | इंडिगो पर इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित जुर्माना, कंपनी कानूनी उपाय पर कर रही विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि उसपर गुजरात में इनपुट टैक्स क्रेडिट के संबंध में 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है और वह आवश्यक कानूनी उपाय पर विचार कर रही है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि उसपर गुजरात में इनपुट टैक्स क्रेडिट के संबंध में 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है और वह आवश्यक कानूनी उपाय पर विचार कर रही है।

अहमदाबाद के राज्य के सहायक कर आयुक्त ने एयरलाइन पर 1,30,40,966 रुपये का जुर्माना लगाया है।

इंडिगो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कर अधिकारी ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट से इनकार किया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘कंपनी का मानना ​​है कि उसने सही तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया है और उसके मामले में दम है। अत: कंपनी उपयुक्त अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने सहित कानून के तहत आवश्यक कदम के बारे में मूल्यांकन कर रही है।’’

नियामकीय सूचना में यह भी कहा गया है कि कंपनी के वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है।

इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसे उत्तर प्रदेश में इनपुट टैक्स क्रेडिट के संबंध में लगभग 14 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ रहा है और वह आवश्यक कानूनी उपाय पर विचार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\