एजेंसी न्यूज

इंडिगो ने भारत से सिंगापुर और मालदीव के बीच करीब 50 टन माल की ढुलाई की

विमानन कंपनी ने कहा कि उसने दो मई को मुंबई-माले-मुंबई और त्रिवेंद्रम-माले-त्रिवेंद्रम मालवाहक उड़ान का संचालन किया।

इंडिगो ने भारत से सिंगापुर और मालदीव के बीच करीब 50 टन माल की ढुलाई की
जमात

नयी दिल्ली, चार मई विमानन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को कहा कि उसने सिंगापुर और मालदीव के लिये तीन मालवाहक उड़ानों की आवाजाही के दौरान औषधीय उत्पादों, फलों और सब्जियों समेत 50 टन से ज्यादा माल की ढुलाई की।

विमानन कंपनी ने कहा कि उसने दो मई को मुंबई-माले-मुंबई और त्रिवेंद्रम-माले-त्रिवेंद्रम मालवाहक उड़ान का संचालन किया।

इंडिगो ने कहा कि भारत से मालदीव की राजधानी माले 28.361 टन माल ले जाया गया। माले से लौटने के दौरान विमान खाली था।

कंपनी ने कहा कि उसने मुंबई-बेंगलुरु-सिंगापुर-मुंबई मार्ग पर भी 30 अप्रैल को एक मालवाहक उड़ान का संचालन किया था और उस दौरान यहां से 13.664 टन माल सिंगापुर पहुंचाया था जबकि लौटते समय वहां से 8.008 टन माल की ढुलाई की थी।

एयरलाइंस ने इसके लिये ए-320 यात्री विमानों का इस्तेमाल किया।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजय दत्ता ने कहा, “पूर्व में हम खाड़ी क्षेत्र में इन मालवाहक उड़ानों का संचालन कर चुके हैं, और अब हमनें बेंगलुरु से सिंगापुर और त्रिवेंद्रम और मुंबई से माले की उड़ान का संचालन किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).