एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इंडिक्यूब स्पेसेस का शेयर पहले दिन के कारोबार में आठ प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कार्यस्थल समाधान प्रदाता कंपनी इंडिक्यूब स्पेसेस लिमिटेड का शेयर बुधवार को 237 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत टूटकर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | इंडिक्यूब स्पेसेस का शेयर पहले दिन के कारोबार में आठ प्रतिशत टूटा

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कार्यस्थल समाधान प्रदाता कंपनी इंडिक्यूब स्पेसेस लिमिटेड का शेयर बुधवार को 237 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत टूटकर बंद हुआ।

बीएसई में, शेयर ने 218.70 रुपये पर बाजार में शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 7.72 प्रतिशत की गिरावट है। दिन के कारोबार में यह 14.95 प्रतिशत गिरकर 201.55 रुपये पर आ गया। अंत में यह आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ 217.90 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में कंपनी का शेयर 8.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 216 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह प्रतिशत की गिरावट के साथ 217.97 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,576.15 करोड़ रुपये रहा।

इंडिक्यूब स्पेसेस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 12.33 गुना अभिदान मिला।

बेंगलुरु स्थित इस कंपनी के 700 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 225-237 रुपये प्रति शेयर था।

आईपीओ में 650 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 50 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

इंडिक्यूब स्पेसेस ने 462.6 करोड़ रुपये की नई पूंजी का उपयोग नए केंद्रों की स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, 93 करोड़ रुपये पुनर्भुगतान और शेष राशि सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च करने का प्रस्ताव किया है।

वर्ष 2015 में स्थापित यह कंपनी, मार्च 2025 तक 1,86,719 लोगों की कुल बैठने की क्षमता के साथ 15 शहरों में 115 संपत्तियों में 84 लाख वर्ग फुट के पोर्टफोलियो का प्रबंधन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).